May 26, 2026

मनिहारी थाना में गूंजा संजय यादव के सेवा समर्पण का जज़्बा।

Read Time:1 Minute, 37 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना परिसर में आयोजित एक भावुक समारोह में सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर संजय यादव को पुलिस पदाधिकारियों और सहयोगियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन हो गया जब उपस्थित अधिकारियों ने संजय यादव के साथ बिताए गए पलों को साझा किया और उनके अनुकरणीय योगदान को याद किया।वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों ने संजय यादव की थाना प्रशासन, गश्ती, छापेमारी, अनुसंधान और कागजी कार्यवाही में दक्षता की सराहना की। थाना क्षेत्र में भूमि विवादों और फसल संबंधी मामलों के समाधान में उनकी सूझबूझ को सभी ने सराहा। उनके अधीनस्थों ने बताया कि कागजी प्रक्रिया, डायरी लेखन और प्रशासनिक प्रशिक्षण में उनका योगदान अतुलनीय रहा।समारोह के अंत में संजय यादव को उपहार और बुके देकर सम्मानित किया गया और उनके नए जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार सहित थाना के सभी पुलिसकर्मी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous post फरार आरोपी के घर मनिहारी पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार।
Next post भूमि विवाद हेतु लगाए गए जनता दरबार में एक मामला का निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial