May 26, 2026

भूमि विवाद हेतु लगाए गए जनता दरबार में एक मामला का निष्पादन।

Read Time:57 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले पांच मामले में एक मामले का दोनों पक्षों के लोगों की सहमति के बाद निपटारा कर दिया गया। वही बचे चार मामले में दोनों पक्षों को नोटिस निर्गत कर दिया गया।वहीं जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। वही इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है।इस मौके पर राजस्व कर्मचारी,रोहित कुमार, फरियादी आदि उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी थाना में गूंजा संजय यादव के सेवा समर्पण का जज़्बा।
Next post 24 कांडों में जप्त 1763 लीटर शराब को किया नष्ट ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial