उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोलाडांगी में वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में हो रहा है संचालित
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत गोपीनगर पंचायत के भोला डांगी ग्राम स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित वर्ग 1 से 8 तक का वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोलाडांगी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार यादव ने बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् , पटना, शिक्षा विभाग समिति के निर्देश के आलोक में विद्यालय के छात्र-छात्राओं का नियमानुसार परीक्षा जा रही है। परीक्षा में टोटल 331 छात्राएं भाग लिया है। जिसमें वर्ग एक में 39, वर्ग 2 में 47, वर्ग 3 में 42, वर्ग 4 में 38, वर्ग 5 में 36, वर्ग 6 में 55, वर्ग 7 में 37, वर्ग 8 में 37 छात्र-छात्राओं नियमित रूप से परीक्षा में भाग ले रहे हैं। परीक्षा का नियंत्रक के रूप में विद्यालय के वरीय शिक्षक खालिद नवाज कैसर कार्य कर रहे हैं। वीक्षक के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय आसियानी के शिक्षक मोहम्मद आसिफुर रहमान एवं मध्य विद्यालय गोपीनगर के वरीय शिक्षक मोहम्मद जुबेर आलम वार्षिक परीक्षा का वीक्षण का कार्य संचालित कर रहे हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार यादव ने बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् , पटना, शिक्षा विभाग समिति के गाइडलाइन के अनुरूप छात्र – छात्राएं ससमय विद्यालय आते हैं और ससमय विद्यालय से अपने घर को जाते हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार यादव ने बताया कि छात्र-छात्राओं में परीक्षा के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।खासकर छात्राओं में काफी उत्साह है। सभी छात्र छात्राओं स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं। प्रत्येक कक्षा में एक बेंच पर दो परीक्षार्थी को बैठने की व्यवस्था की गई है। समय पर सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिका दिया जाता है। समय पर परीक्षार्थी से उत्तर पुस्तिका ले ली जाती है। परीक्षा का संचालन कदाचार मुक्त लिया जा रहा है।
