May 26, 2026

गंगा दशहरा पर मनिहारी घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

Read Time:2 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सनातन धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के बाद वर्ष फल आम को गंगा में समर्पित किया। मान्यता है कि पुराण काल से गंगा दशहरा के दिन सबसे पहले आम फल का सेवन करने की परंपरा चली आ रही है।हालांकि इस वर्ष मलमास रहने के कारण पिछले वर्षों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही, बावजूद इसके सीमांचल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मनिहारी पहुंचे और गंगा स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। घाट परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं के बीच उत्साह देखा गया।वहीं नगर पंचायत के सफाई कर्मी लगातार गंगा किनारे चढ़ाए गए फूल-मालाओं एवं पूजन सामग्री की सफाई में जुटे रहे, जिससे घाट परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहा। प्रशासन भी सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्क नजर आया।बिते रात्रि आंधी वारीष के कारण रास्ता किचड़मय के कारण थोड़ी परेशान हुई बावजूद स्नानार्थियों में उत्साह भी चरम पर रहा। मुख्य सड़क जो गंगा घाट जाती है,सब इंस्पेक्टर विजय सिंह दल-बल के साथ जाम से निपटान को लेकर मशक्कत करते रहे वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार भी अपने रेलवे क्षेत्र में मुस्तैद देखें गये।

Previous post मनिहारी साहेबगंज फेरी सेवा परिचालन करने की मांग की
Next post समेली कबीर मठ के पास सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 जाम किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial