May 27, 2026

चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग मे दो घर जले।

Read Time:1 Minute, 51 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दो बाघमारा में सोमवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिसमें दो घर जलकर खाक हो गए। स्थानीय ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाने के दौरान चूल्हे की आग को पूर्ण रूप से ना बुझाने की स्थिति में संभावित रूप से निकली हुई चिंगारी से बाघमारा अंतर्गत दो गांव के ठाठ मे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विध्वंसक रूप धारण करना शुरू कर दिया। हालांकि दिन का वक्त होने के कारण आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाने का भरसक प्रयास किया गया। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा कुरसेला थाना को घटना की सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही कुरसेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार के द्वारा त्वरित रूप से मिनी दमकल को उक्त स्थल पर भेजा गया। जिससे आग पर नियंत्रण पाया गया परंतु इस दौरान लक्ष्मण मंडल तथा महेंद्र मंडल का घर जल गया। जिसमें घर में रखे हुए अनाज,बर्तन, आलू,मोबाइल फोन इत्यादि जल कर खाक हो गया। पीड़ित गृह स्वामियों ने बताया कि अनुमानित लगभग एक लाख के मूल्य के समान की क्षति पहुंची है।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दर्जनों गांवों का किया भ्रमण
Next post अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की घटनास्थल पर मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial