May 26, 2026

मध्य विद्यालय लोहिया चक बठौरा में कदाचार मुक्त परीक्षा जारी है

Read Time:1 Minute, 53 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा इन दोनों वार्षिक परीक्षा चल रहा है। वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में विद्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा में भाग ले रहे हैं। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय लौहियाचख बठौरा में कदाचार मुक्त परीक्षा जारी है। प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने बताया कि विद्यालय में नियमित रूप से पठन-पाठन करने वाले 533छात्र- छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। जिसमें वर्ग एक में 16, वर्ग 2 में 34, वर्ग 3 में 33, वर्ग 4 में 57, वर्ग 5 में 65,वर्ग 6 में 120, वर्ग 7 में 106, वर्ग 8 में 102 छात्र छात्राएं भाग लिए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिसूचना के अनुसार दूसरे विद्यालय के शिक्षकों को परीक्षा कार्य में वीक्षक के रूप में लगाया गया है। । प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिसूचना के अनुरूप वार्षिक परीक्षा विद्यालय में विधिवत संचालित किया जा रहा है। साथ ही मूल्यांकन कार्य भी तेजी से चल रहा है। 25 मार्च तक मूल्यांकन कार्य चलेगा।जल्द ही रिजल्ट प्रकाशित हो जायेगा।

Previous post जर्जर सड़क को सुदृढ़ीकरण करने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने मंत्री को लिखा पत्र
Next post एक देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial