शाहनगर चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में 501 कन्याओं द्वारा भव्य शोभायात्रा ।
(बारसोई डेस्क)
प्राणपुर प्रखंड के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत शाहनगर सर्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 501 कन्याओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।कलश शोभा यात्रा का उद्घाटन प्रमुख अमित साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह व समाजसेवी निपम उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कलश शोभा यात्रा का उद्घाटन किया। मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रताप सिंह, स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। शोभा यात्रा चैती दुर्गा मंदिर शाहनगर से प्रारंभ होकर महानंदा घाट से पवित्र जल भरकर हजारों ग्रामीण व कन्याएं पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच शरबत व महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रमुख अमित साह व पूर्व मुखिया प्रताप सिंह ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष पर कलश शोभा यात्रा निकल गया। इस मंदिर से लोगों की असीम आस्था जुडी हुई है। समाज से भी निपम उपाध्याय व जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने कहा कि चैती नवरात्रा को लेकर मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजा की जाएगी। वही नवरात्र को लेकर चारों ओर भक्ति में माहौल बन गया है। वही कमेटी के अध्यक्ष सुफल सोरेन , वार्ड सदस्य कुंदन सिंह, संजय सोरेन आदि लोगों ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष पर 501 महिलाएं व कन्याएं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाला गया। बताया कि उक्त स्थल पर सोमवार को भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। वही मौके पर पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार सिंह,भीम सोरेन, पूरन मंडल, पिंकू मंडल, गुड्डू यादव, कैलाशपति राय, ज्ञान सोरेन, गुल्लू सोरेन, खुड्डू मुर्मू, हरि मुर्मू, सत्यम कुमार, जितेंद्र यादव, नियति सिंह के अलावा रोशना थाना पुलिस दलबल के साथ मौजूद थे।
