April 29, 2026

सपा में शामिल होते ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा मैं जिसका साथ छोड़ता हूं उसका वजुद नहीं रहता ।

Read Time:1 Minute, 32 Second

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । इसी बीच भाजपा का साथ छोड़कर साइकिल की सवारी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है योगी कैबिनेट में मंत्री रहे मोदी ने कहा मैंने सोचा था कि इतने समय तक वनवास झेलने के बाद भाजपा अच्छा काम करेगी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि आज यानी 14 जनवरी को जो यह कार्यक्रम हो रहा है इससे एक ऐसा तूफान चलेगा जिससे भाजपा के परखच्चे उड़ जाएंगे। इसके साथ स्वामी ने कहा मैं जिसके साथ छोड़ देता हूं उसका कोई वजूद नहीं रहता है। “बहन जी” उसका जीता जागता सबूत है । वहीं उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पढ़े लिखे नौजवान हैं और प्रदेश के लाखों लोगों का साथ है। हम उनके साथ मिलकर बीजेपी को नेस्तनाबूद कर देंगे । भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले नेताओं में स्वामी प्रसाद मौर्या, डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, डॉ मुकेश वर्मा, बृजेश प्रजापति शामिल हैं ।

Previous post रामपुर:- कांग्रेस ने जिसे कल बनाया था प्रत्याशी, आज वह सपा में हुए शामिल ।
Next post कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर भाजपा के बागी मंत्रीयोंऔर विधायको पर मुकदमा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial