मनिहारी नगर पंचायत में बढ़ी तकरार, पार्षदों ने कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर पंचायत में राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है। वार्ड संख्या छह के पार्षद श्रवण कुमार के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने मुख्य पार्षद राजेश यादव और नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्षदों ने आरोप लगाया कि वार्डों के विकास की लगातार उपेक्षा की जा रही है और योजनाओं की जानकारी भी साझा नहीं की जाती।बताया गया कि 24 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मासिक बैठक का विरोध करते हुए आठ पार्षदों ने 23 अप्रैल को ईमेल के माध्यम से बहिष्कार का आवेदन दिया था। इसमें वार्ड संख्या तीन की पार्षद के हस्ताक्षर को कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा फर्जी करार दिए जाने पर भी आपत्ति जताई गई। पार्षदों का कहना है कि हस्ताक्षर की जांच किसी विशेषज्ञ से कराई जानी चाहिए थी।श्रवण कुमार ने नगर विकास विभाग के सचिव और जिला पदाधिकारी कटिहार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने कहा कि आरोपों की जांच प्रक्रिया जारी है। इस मौके पर कई पार्षद और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
