कटिहार में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन प्रखंडों में अलग-अलग हादसे
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले में रविवार दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश के दौरान ठनका गिरने से तीन अलग-अलग प्रखंडों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।पहली घटना बरारी प्रखंड के सेमापुर स्थित इस्लामपुर सुखासन गांव में हुई, जहां 45 वर्षीय अकमल हुसैन की ठनका की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मक्का कटाई के बाद खेत में पटवा लगाने गए थे। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।दूसरी घटना कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत के खुदना गांव की है। यहां 27 वर्षीय मंगलेश कुमार यादव, पिता सिकंदर यादव, की ठनका गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह बारिश के दौरान गौशाला में गाय बांधने गए थे, तभी हादसा हो गया।तीसरी घटना आजमनगर प्रखंड के शीतलमनी पंचायत अंतर्गत कोढोबाड़ी गांव में हुई, जहां 65 वर्षीय मोहम्मद अब्बास की ठनका गिरने से मौत हो गई। वह बारिश के दौरान बहियार से मवेशियों को लाने गए थे।लगातार हो रही बारिश और आंधी के बीच इस तरह की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन द्वारा लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में न जाने की अपील की जा रही है।
More Stories
मनिहारी गंगातट पर कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन, विधायक और संत सत्यप्रकाश बाबा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मनिहारी ( रतन कुमार ओझा) सावन माह में गंगाजल भरने के लिए मनिहारी गंगातट पहुंचने वाले हजारों कांवरियों की सुविधा...
संतों के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने किया सद्बुद्धि हवन, सनातन संस्कृति की गरिमा बचाने का संकल्प
( डेस्क |कटिहार ) विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, कटिहार के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर "सद्बुद्धि...
महानंदा के कटाव से मायामारी गांव में दहशत, विधायक मनोहर प्रसाद ने किया निरीक्षण, जल्द कार्रवाई का भरोसा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के मायामारी गांव में महानंदा नदी के लगातार हो रहे कटाव...
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
