छापेमारी में 7.37 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छापेमारी के दौरान एस.एम कॉलोनी वार्ड नंबर 2 से 7.37 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने राहुल महतो उर्फ सुरेश महतो (उम्र 19 वर्ष), पिता– मानिक महतो, निवासी– नया टोला वार्ड नंबर 02, थाना मनिहारी को मौके से गिरफ्तार किया।पुलिस ने इस मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 122/26, दिनांक 25 अप्रैल 2026 के तहत धारा 8(c) एवं 21(b) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया, जिसमें सब इंस्पेक्टर आशिष कुमार, पीएसआई पियुष नंदन, सब इंस्पेक्टर विजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।
More Stories
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी गंगातट पर उमड़ी भीड़, सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों...
गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी के महर्षि मेही आश्रम में भंडारा, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया पर्व
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी स्थित महर्षि मेही आश्रम में श्रद्धा और...
श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज, सीओ-थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की...
