May 30, 2026

शिक्षकों ने नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कराने के लिए काला पट्टी लगाया।

Read Time:2 Minute, 22 Second

काला पट्टी लगाकर कार्य करते हुए काला दिवस के रूप में मनाया: शंभू नाथ पांडेय।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

सरकारी विद्यालय के शिक्षकों ने नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कराने के लिए काला पट्टी लगाकर कार्य करते हुए काला दिवस के रूप में मनाया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष शंभू नाथ पांडेय ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बेगठी के शिक्षकों ने काला पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया। संघ के जिला उपाध्यक्ष शंभू नाथ पांडेय ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बैंगठी की के प्रधानाध्यापक सुकुमार रजक, शिक्षक शंभू नाथ पांडेय,अनिमा कुमारी, हबीबुर रहमान, दिव्यांशु सिंह, इकरामूल हक ने अपने-अपने में काला पट्टी लगाकर शिक्षण कार्य करते हुए आंदोलन को शक्ति देने का कार्य किया। जिला उपाध्यक्ष शंभू नाथ पांडेय ने कहा कि जिले के अधिकांश विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने हाथ में काला पट्टी बांधकर अपने-अपने कार्य करते हुए काला दिवस के रूप में मनाया। संध के जिला उपाध्यक्ष शंभू नाथ पांडेय ने कहा किनेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कराने के लिए शिक्षक संघ शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी मांगों को विभिन्न चरणों में आंदोलन करने के लिए कृत संकल्पित हैं। संध के जिला उपाध्यक्ष शंभूनाथ पांडे ने कहा जब तक मांगे पूरी नहीं होगी।तब तक चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग तिथि में शांतिपूर्ण वातावरण में अपने-अपने कार्य को करते हुए आंदोलन को तेज गति देते रहेंगे।

Previous post 14 हजार परिवार के खातों में जीआर राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित।
Next post पशु तस्करी गिरोह के खेल का भंडाफोड़ ,जांच में जुटी पुलिस।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial