May 30, 2026

दिलारपुर में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

Read Time:55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के दिलारपुर कोसवन गंगा नदी की धार में स्नान करने गए शेख तनवीर के सात वर्षीय पुत्र शाहनवाज की सोमवार दोपहर डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। उपमुखिया रणजीत पंडित, पंचायत समिति सदस्य कुंदन पासवान समेत जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। शाहनवाज मजदूर परिवार का सबसे बड़ा बेटा था।

Previous post पशु तस्करी गिरोह के खेल का भंडाफोड़ ,जांच में जुटी पुलिस।
Next post मनिहारी में देशी कट्टा और मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial