April 4, 2026

बिहार के सुपौल में एक युवक को प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी ग्रामीणों ने पीटा ।

Read Time:1 Minute, 10 Second

बिहार के सुपौल में एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। सुपौल जिला के पिपरा थाना के निर्मली बेलाटोला वार्ड नंबर 3 में देर रात युवक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने पहले बुरी तरह पीटा उसके बाद उसके आंख में तेजाब डाल दिया। खबर के मुताबिक पीड़ित युवक पथरा वार्ड नंबर 10 का रहने वाला सिकेंद्र मंडल है । प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने देखकर पहले खुटे से बांधकर पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। इस मामले में ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मना करने के बाद भी लड़का युवती से मिलने के लिए आ जाता था। शनिवार की रात रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी ।

Previous post टायर बदल रहे ट्रेक्टर को ओटो ने मारी ठोकर एक का मौत सात घायल
Next post मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान हुई बीजेपी में शामिल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial