June 19, 2026

जनता दरबार दो मामलों का निष्पादन सीओ अनुपम

Read Time:1 Minute, 25 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला अंचल परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन अंचला अधिकारी सुश्री अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में पहुंचे जमीन संबंधी फरियादियों के कागजातों का गहन अवलोकन कर मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया अपनाई गई। जानकारी के अनुसार भूमि विवाद से संबंधित पूर्व के कुल तीन लंबित मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से दो मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।वहीं शेष एक मामलों के फरियादियों को आवश्यक कागजात के साथ आगामी शनिवार को पुनः जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है बताया गया कि जनता दरबार में भूमि विवादों का त्वरित समाधान किया जा रहा है, ताकि लोगों को न्यायालय के चक्कर न लगाने पड़ें।जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिया गया।

Previous post कौओं की रहस्यमय मौत से कुरसेला में चर्चाएं गर्म वायरल संक्रमण की आशंका ने बढ़ाई चिंता
Next post कटिहार मंडल में डीआरएम ने किया सघन रूप से निरीक्षण, डीआरएम ने यात्री सुविधाएं,स्वच्छता व्यवस्था,संरक्षा मानकों तथा विकास कार्यों का किया समीक्षा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial