August 27, 2026

टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 38 Second

(डेस्क|बारसोई)

बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का आयोजन अस्पताल सभागार भवन मे किया गया,जिसमे जिला स्तर से WHO के सर्विलेंस चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुभान अली फैसिलिटीटेर के तौर पर सभी को कार्य के प्रति समर्पण एवं समय पर माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने का आग्रह किए साथ ही प्रखंड के कोई भी टोला, गांव, भट्टा टीकाकरण से नहीं छूटे इसका जबाबदेही भी तय करने को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार से किया lइस दौरान बैठक मे प्रखंड अंतर्गत कार्यरत 52 स्वास्थ्य उप केंद्र की ANM एवं आशा फैसिलिटी टेटर, BCM राजीव कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मलिक नोयद इस्लाम, मूल्यांकन सह अनुश्रावण सहायक ओम प्रकाश सिंह, मॉनिटर WHO सुजीत सिंह, गावी के प्रखंड प्रति निधि मुशाहिद हुसैन उपस्थित हुए l

Previous post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
Next post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial