June 19, 2026

केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

Read Time:1 Minute, 44 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला मंडल अंतर्गत शाहपुर धर्मी पंचायत के शेरमारी गांव में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे ध्यान और उत्साह के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री का बजट भाषण सुना।कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम कुमार महतो, कुरसेला मंडल अध्यक्ष मिथुन कुमार चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष मनोज मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बजट प्रस्तुति के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी बताया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम कुमार महतो ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया और बजट को ऐतिहासिक बताया।

Previous post कटिहार मंडल में डीआरएम ने किया सघन रूप से निरीक्षण, डीआरएम ने यात्री सुविधाएं,स्वच्छता व्यवस्था,संरक्षा मानकों तथा विकास कार्यों का किया समीक्षा
Next post कुरसेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 3 ओवरलोड वाहन जब्त, 5 गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial