June 19, 2026

सांसद ने रेल मंत्री से मिल कर एक पत्र सौंपते हुए इन मांगो पर त्वरित कार्रवाई का किया अनुरोध

Read Time:2 Minute, 47 Second

सांसद श्री अनवर को रेल मंत्री श्री वैष्णव ने विश्वास दिलाया कि मांगो पर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार एवं सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर सांसद तारिक अनवर आज भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण पत्र सौंपते हुए इन मांगो पर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया।कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद श्री अनवर ने इस पत्र मे कटिहार होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के फेरे बढ़ाने तथा एक ट्रेन के विस्तार की मांग किए है,ताकि कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र से देश के विभिन्न राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु,गुजरात,महाराष्ट्र सहित अन्य क्षेत्रों-तक यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके।सांसद श्री अनवर ने अपने प्रस्तावित महत्वपूर्ण मांगों में प्रमुख रूप से मुजफ्फरपुर-एसएमवीटी बेंगलुरु ट्रेन के फेरे बढ़ाने।अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने।जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने।कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलानेमालदा-सूरत ट्रेन का विस्तार कटिहार तक करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव शामिल हैं।सांसद श्री अनवर ने पुनः रेल मंत्री श्री वैष्णव से आग्रह पूर्वक कहा कि इन ट्रेनों के फेरे बढ़ने से न केवल रेलवे का राजस्व बढ़ेगा, बल्कि कटिहार सहित सीमांचल के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने के साथ ही व्यापारियों, मजदूरों ,विद्यार्थियों एवं रोगियों को समुचित इलाज़ हेतु लाभ मिलेगा।सांसद श्री अनवर को भेंटवार्ता के दौरान रेल मंत्री श्री वैष्णव ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा की गई मांगो पर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Previous post कन्याकुमारी में चतुर्थ पूर्व एसजीवी राष्ट्रीय समागम संपन्न:सेवा, संस्कृति और समरसता का भव्य संगम
Next post आर.एन.डी.वी.उच्च विद्यालय सोनौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार बनने से हर्ष -विद्यालय के शिक्षक- शिक्षकाओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial