मातृत्व वंदना योजना में साइबर फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा त्रिपुरा पुलिस ने समस्तीपुर से दो युवक को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले में साइबर क्राइम के आरोपी को ताजपुर से त्रिपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने की योजना लाई थी इसमें गर्भवती महिला को ₹5000 का भुगतान करना है ।इस योजना को साइबर क्राइम के अपराधियों ने हैक कर फर्जी तरीके से गर्भवती महिलाओं के नाम पर पैसे की निकासी कर रहे थे। इसको लेकर त्रिपुरा पुलिस ने एक टीम गठित कर त्रिपुरा के आईडी पर समस्तीपुर के भी इस गोरखधंधे को अंजाम देने में एक गिरोह सक्रिय था। इसी मामले में त्रिपुरा पुलिस ने समस्तीपुर पहुंचकर ताजपुर थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है कि वे वर्षों से इस धंधे में जुड़े हैं। इस गोरखधंधे में लाखों रुपए की निकासी अब तक की जा चुकी है ।पुलिस पूरे मामले की जांच कर इस गिरोह का पर्दाफाश करने में लगी है ।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
