पूसी रेलवे भारत स्काउट गाइड ने धूम धाम से विश्व चिंतन दिवस मनाया-स्काउट गाइड द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी
प्रवीण कुमार(कटिहार)
स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड राबर्ट स्टीफेंन्सन स्मिथ बेडन पांवेल एवं लेडी वेंडन पॉवेल के जयंती के उपलक्ष्य में पूसी रेलवे भारत स्काउट गाइड मंडल कार्यालय कटिहार में बड़ी धूम धाम से विश्व चिंतन दिवस मनाया गया।इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा,ध्वजारोहण किया गया।मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक पदाधिकारी सह मुख्य जिला आयुक्त,अंजनी कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक सह जिला मुख्यालय आयुक्त नंदलाल मंडल,संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार एवं स्काउट गाइड फेलोशिप मंडल सचिव गणेश कुमार ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एक दिवसीय शिविर (कैंप )का भव्य शुभारंभ किया। एक दिवसीय शिविर में कब्स बुलबुल,स्काउट गाइड ,रोवर रेंजर,स्काउट मास्टर,गाइड कैप्टन,रोवर्स रेंजर्स लीडर द्वारा क्विज,चित्रकला,गजट पायनियरिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संध्या में कैंपफायर का आयोजन कर स्काउट गाइड द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई।जिसकी मुख्य अतिथि कुमार जितेंद्र सिंह सह जिला आयुक्त,सुधा कुमारी,अंजनी कुमार श्रीवास्तव सीनियर डीपीओ,कुमकुम वर्मा एवं नंद लाल मंडल सीनियर डीएफएम द्वारा भूरि भूरी प्रशंसा किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)सुनील मिश्रा,आलोक कुमार,अनूप कुमार उपाध्याय, ग्रुप लीडर जय प्रकाश सिंह, वीरेंद्र कुमार राम,रोहित कुमार,अमित कुमार,महावीर प्रसाद,तनवीर आलम,चंचल दास,सोनू कुमार,राज रजक,अनीता रानी,अन्नपूर्णा कुमारी, बुलबुली कुमारी दे,निभा कुमारी,नैना कुमारी आदि प्रमुख स्काउट मास्टर,गाइड कैप्टन, रोवर्स रेंजर्स लीडर के सहयोग से एक दिवसीय कैंप (शिविर) संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा स्काउट गाइड को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
