प्राथमिक विद्यालय रामनगर : विद्यालय भवन निर्माण नहीं होने से उच्च न्यायालय में जनहित याचिका किया दायर
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत कुर्सेल पंचायत स्थित नया प्राथमिक विद्यालय रामनगर स्थापित को 13 वर्ष में जिला परिषद कटिहार की ओर से 57.5 डिसमिल जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्ति के बाद मनरेगा योजना संख्या- 02 / 2015-16 में प्राकृतिक राशि 998300 से मिट्टी भराई आधा अधूरा किया गया है। जिसके कारण विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष वार्ड सदस्य मुन्ना कुमार मंडल ने भवन हीन विद्यालय का भवन निर्माण नहीं होने से संबंधित जनहित याचिका दायर किया है। प्राथमिक विद्यालय रामनगर कुर्सेल के अध्यक्ष मुन्ना कुमार मंडल ने बताया कि झूठी बहरी सरकार एवं संबंधित पदाधिकारी कहते हैं कि विद्यालय के भवन निर्माण में राशि की कोई कमी नहीं है। फिर भी इतने वर्षों के बाद भी विद्यालय का भवन चार दिवारी शौचालय पेशाब घर का निर्माण कार्य नहीं हो सका। हास्यास्पद बनकर रह गया है। जिले में कई दर्जन ऐसा मामला होगा। यह झूठी बहरी सरकार अत्यंत पिछड़े, महादलित के बच्चों को पढ़ाई से वंचित रखना चाहती है। जिसका जीता जाता उदाहरण जिला के कई दर्जनों ऐसा विद्यालय होगा। जमीन उपलब्ध होने के बाद भी भवनहीन विद्यालय को दूसरे तीसरे विद्यालय में शिफ्टिंग कर विद्यालय के छात्राओं का पठन-पाठन दिनचर्या चल रहा है।भवन निर्माण नहीं हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय रामनगर कुर्सेल के शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य मुन्ना कुमार मंडल कहते हैं कि ग्रामीण गण के द्वारा पूर्व में बाध्य होकर 3 सितंबर 2024 को समाहाराणालय कटिहार के मुख्य द्वार पर धरना एवं भूख हड़ताल भी किया गया था। ज्ञापन सोपा गया था। पूर्व जिला पदाधिकारी कटिहार को सभी ने अनदेखी किया। जिला पदाधिकारी कटिहार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार को भी ज्ञापन सोपा गया था। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार मंडल ने कहा कि मेरे द्वारा पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्व अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग, पूर्व निदेशक प्राथमिक शिक्षा, पूर्व जिला बीस सूत्री प्रभारी मंत्री, पूर्व लोकसभा सदस्य दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्व विधानसभा सदस्य डॉक्टर शकील अहमद खान, लोकसभा सदस्य तारिक अनवर, विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल एवं डॉ एनके यादव, पूर्व सचिव एवं मुख्यमंत्री भवन निर्माण करने हेतु लिखित पत्र पूर्व में कई बार दिया जा चुका है।कार्य में कोई प्रगति नहीं हुआ है। प्राथमिक विद्यालय रामनगर कुर्सेल के शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार मंडल ने कहा कि बाध्य होकर जनहित में मेरे नेतृत्व में जनता ग्रामीण बैंक ने चंदा इकट्ठा कर उच्च न्यायालय पटना में जनहित याचिका दायर किया गया। जिसका क्रमांक सी.डब्लू.जे.सी. नंबर 2240/ 2026 है।
