कुरसेला थाना में होली रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।होली व रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे पर अश्लील गानों पर होगी कड़ी कार्रवाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कुरसेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की।बैठक में पूर्व जिला पार्षद गोपाल प्रसाद यादव, मुखिया अविनाश सिंह, दिनेश्वर मंडल, वार्ड पार्षद पंकज मंडल, राजद नेता महेश राय, जदयू नेता बिमल कुमार मंडल, हलीम जांबाज, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि होली हिंदुओं का पारंपरिक त्योहार है, वहीं रमजान मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना है। दोनों पर्व आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का प्रतीक हैं। किसी भी स्थिति में सामाजिक सद्भाव बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि डीजे पर अश्लील एवं फूहड़ गाने बजाने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। होली के दौरान हुड़दंग मचाने वाले एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्व के पूर्व एवं पर्व के दिन लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। अफवाह फैलाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई होगी।बैठक में मौजूद बीडीओ कुमारी प्रियंमवदा ने जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जबरन किसी को रंग या कीचड़ न लगाया जाए तथा नशामुक्त और शांतिपूर्ण होली मनाई जाए।अधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहार खुशियों और सौहार्द का प्रतीक हैं, इन्हें मिल-जुलकर शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
