June 16, 2026

इमाम नगर के इलियास एवं नसीम के तीन घर जलकर स्वाहा

Read Time:1 Minute, 53 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

आजमनगर प्रखंड अंतर्गत सिकटिया के इमाम नगर निवासी मोहम्मद इलियास एवं नसीम के तीन घर जलकर स्वाहा हो गया है। इस अग्निकांड में मो.इलियास तथा नसीम के घर का सारा सामान जलकर स्वाहा हो जाने के कारण यह बेघर हो गए हैं।इनके परिवार के सदस्य के लिए रहने के लिए अब कोई आशियाना नहीं रह गया है। ना ही खाने के लिए कोई अनाज उपलब्ध है। ना पहनने के लिए कोई कपड़ा उपलब्ध है। ऐसी स्थिति में आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गया है। इस अग्नि कांड ने इनके परिवार का जीवन को तत्काल तहस-नहस कर दिया है। बीती मध्य रात अचानक आग उठी और देखते-देखते सभी घर जल गया। घर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए अथक प्रयास किया। जिसके कारण हम सब परिवार की जान बच गई। अग्नि कांड में एक मोटर साइकिल जल गया है। मोहम्मद नसीम के परिवार इस अग्निकांड की घटना से काफी आहत में है।आसपास के लोग बड़ी संख्या में आकर इन्हें सांत्वना दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अग्नि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की मांग कर रहे हैं। रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान, घर के सामग्री खरीदने हेतु धनराशि सहित अन्य मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Previous post कुरसेला थाना में होली रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।होली व रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे पर अश्लील गानों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Next post कुर्सेला में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 1 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial