June 16, 2026

हसनगंज थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध।

Read Time:2 Minute, 19 Second

(हसनगंज| डेस्क)

रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हसनगंज थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ कृष्ण मोहन कुमार एवं थानाध्यक्ष निक्की ने संयुक्त रूप से की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्योहार के दौरान डीजे बजाने तथा अश्लील गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही होलिका दहन के अवसर पर भी सतर्कता बरतने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने तथा किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत के लिए सीधे प्रशासन से संपर्क करने को कहा। बैठक में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया सागर यादव, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, मुखिया रुस्तम अली, सरपंच तल्लू हेंब्रम, अनील मंडल, मुखिया प्रतिनिधि राधा उरांव, पंचायत समिति सदस्य मो. अजीमुद्दीन, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, समाजसेवी अमरनाथ यादव, भाजपा नेता पप्पू मंडल, भागवत शर्मा, वार्ड सदस्य सियाराम चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous post तेज रफ्तार ट्रक ने बारात जा रहे गई दो युवकों की जान, एक गंभीर।शादी में जा रहे थे तीन दोस्त, खुशियां बदली मातम में
Next post होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial