होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
(मनोरंजन साहा|बारसोई)
रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बारसोई थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष उमैश कुमार ने की। इस दौरान थानाअध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्योहार के दौरान डीजे बजाने तथा अश्लील गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही होलिका दहन के अवसर पर भी सतर्कता बरतने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने तथा किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत के लिए सीधे प्रशासन से संपर्क करने को कहा। वैठक में नपं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गौतम बाउरी, जदयू नेता तनवीर आलम,मुनिव चौधरी, राजेन ठाकुर अब्दुल गनी, मामुन रशीद, माले नेता सीमा यादव, समाजसेवा शंकर साह, बिधायक प्रतिनिधि सागर साह, पिंटू साह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो० जिन्ना, उप प्रमुख प्रतिनिधि श्यामल कुमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं थाना में कार्यरत पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
