June 14, 2026

बिहार दिवस को अमेरिका के कैलिफोर्निया फ्रेमोंट में मनाया गया-कटिहार की बेटी स्मिता शर्मा को कैलिफोर्निया में बिहार क्वीन ऑफ ग्रेस पुरस्कार से किया सम्मानित

Read Time:2 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अमेरिका के कैलिफोर्निया में कटिहार की बेटी स्मिता शर्मा को बिहार दिवस के अवसर पर बिहार क्वीन ऑफ ग्रेस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अमेरिका के कैलिफोर्निया में ओ 2 बी 2 बेहतर बिहार के लिए प्रवासी संगठन है।बिहार दिवस के अवसर पर कैलिफोर्निया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संस्थापिका मनीषा पाठक एवं सह संस्थापिका कल्पना कुमारी है। बिहार में मनाने वाले मुख्य त्योहार होली,नवरात्रि महोत्सव,दुर्गा पूजा,दीपावली,छठ मनाया जाता है।ये सोसाइटी के द्वारा कई समारोह का आयोजन किया जाता है।इसी कड़ी में ओ 2 बी 2 बेहतर संस्था के द्वारा बिहार दिवस पर भव्य कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत के महावाणिज्यदूत राजू शर्मा थे।विशेष अतिथि के रूप में बिहार के प्रसिद्ध हास्य कलाकार, टीवी परिचारक और वक्ता प्रियेश सिन्हा के उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिया।बिहार दिवस के अवसर पर संस्थापिका मनीषा पाठक और भारत के महावाणिज्यदूत राजू शर्मा ने कटिहार निवासी योगेन्द्र नारायण चौधरी एवं रमा चौधरी की पुत्री स्मिता शर्मा को बिहार क्वीन ऑफ ग्रेस पुरस्कार से सम्मानित किया वहीं बिहार के डूमरांव के निवासी सालोनी मिश्रा को प्राईड आंफ बिहार यंग इनट्रीप्रीनीयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस प्रकार बिहार की दो बेटी स्मिता शर्मा एवं सालोनी मिश्रा को अमेरिका के कैलिफोर्निया में सम्मानित किया गया। ये हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है।

Previous post 10+2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिकोड़ना में वर्ग 3 से वर्ग 8 तक की मूल्यांकन कार्य सम्पन्न -मूल्यांकन कार्य शांति पूर्ण वातावरण में प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा हुआ संपादित : सुभाष राम
Next post शोभा यात्रा में श्री कृष्ण सेना द्वारा ठंडे शुद्ध जल कोल्ड्रिंक्स एवं शरबत का लगाया स्टॉल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial