शोभा यात्रा में श्री कृष्ण सेना द्वारा ठंडे शुद्ध जल कोल्ड्रिंक्स एवं शरबत का लगाया स्टॉल
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के दौरान जहां एक ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, वहीं दूसरी ओर हाल ही में गठित श्री कृष्ण सेना, कटिहार ने सेवा भाव का उत्कृष्ट परिचय देते हुए रामभक्तों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई।शोभा यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री कृष्ण सेना द्वारा ठंडे एवं शुद्ध जल, कोल्ड्रिंक्स एवं शरबत का भव्य स्टॉल लगाया गया। भीषण गर्मी के बीच यह सेवा रामभक्तों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनी और लोगों ने इसकी जमकर सराहना की।इस सेवा कार्य के माध्यम से संगठन ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज सेवा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण सेना के इस प्रयास को “सेवा ही सच्ची भक्ति है” का जीवंत उदाहरण बताया।इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सदस्यों में राजन यादव, डॉ. सुशील कुमार सुमन, शिवप्रकाश गरोदिया, राजकुमार गुप्ता, रवि यादव, रामप्रकाश यादव, रौशन यादव, मनमोहन यादव, शिवम यादव, राजू पांडे, विक्रम शर्मा, मनीष यादव, सौरव यादव, कमलेश यादव, आकाश यादव, चंदन यादव, रोहित यादव, आशीष मालाकार, अमित कुमार महतो, राहुल यादव, विशाल पोद्दार, विक्की भगत, डब्लू यादव, रंजीत विश्वास सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में श्री कृष्ण सेना के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा एवं धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
