चार साल बाद भी अधूरी सड़क पर भड़के ग्रामीण, किया जोरदार प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत अब्बास चौक से बैद्यनाथपुर होते हुए कादीर टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बन रही सड़क का निर्माण कार्य चार वर्ष बाद भी पूरा नहीं होने पर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जेई, एसडीओ व संवेदक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, सूचना पट्ट के मुताबिक सड़क निर्माण कार्य 16 अप्रैल 2021 को शुरू हुआ था, जिसकी समाप्ति तिथि 16 अप्रैल 2022 निर्धारित थी, लेकिन अब तक केवल मिट्टी भराई का आंशिक कार्य ही किया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक ने बीच में ही काम बंद कर दिया और कार्य पूर्ण होने का बोर्ड भी लगा दिया, जिससे लोगों में नाराजगी है। हालिया बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। प्रदर्शन में मो. मोफज्जल, समीर, सनजुर, रब्बानी, अकबर, सहनावाज, मुस्तकीम, हबीब, फहीम, परवेज, मुजम्मिल, अजाबुल, इमाम, सरफराज, तस्लीम सहित कई लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने बीडीओ, एसडीओ मनिहारी व कटिहार डीएम को आवेदन देकर जांच कर शीघ्र निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
