दियारा में स्वास्थ्य की दस्तक: नाव-ट्रैक्टर से पहुंची टीम, 110 बच्चों का टीकाकरण
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
दुर्गम दियारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से कुरसेला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंगा नदी पार कर गोबराही दियारा में विशेष टीकाकरण एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया। जहां सामान्य दिनों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सीमित रहती है, वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने नाव और ट्रैक्टर के सहारे पहुंचकर सेवा का अनूठा उदाहरण दिखा रहे हैं। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल की अध्यक्षता में टीम गंगा नदी पार कर क्षेत्र में पहुंची और ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 110 बच्चों का नियमित टीकाकरण आरआई किया गया, जबकि 17 गर्भवती महिलाओं को भी जरूरी टीके लगाए गए।डॉ. अमरलाल ने बताया कि गोबराही दियारा क्षेत्र के आठ अलग-अलग टोलों में कुल आठ मेडिकल कैंप लगाए गए। इन कैंपों में स्वास्थ्य जांच के बाद 220 लोगों के बीच आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर महीने इस क्षेत्र में नियमित रूप से कैंप आयोजित किया जा रहा है।कैंप में प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, सीएचओ, निलंजन कुमार, चंदन कुमार,एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दियारा क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे विशेष शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि मजबूत संकल्प और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाएं सबसे दूरस्थ इलाकों तक भी पहुंचाई जा सकती हैं।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
