June 14, 2026

मलेनिया दियरा में पुलिस ने फसल चराने वाले पर कशा शिकंजा

Read Time:1 Minute, 48 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी पार मलेनिया दियरा में असामाजिक तत्वों द्वारा भैंस चराकर मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया।स्थानीय किसानों ने पुलिस को नष्ट हुई मक्का की फसल दिखाते हुए बताया कि भैंसवारों द्वारा लगातार फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल दियारा क्षेत्र पहुंचा और किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें फसल सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। पुलिस ने किसानों से अपील की कि फसल कटाई के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।वर्तमान में दियारा क्षेत्र में दलहन, तिलहन एवं गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में फसल की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीम लगातार सक्रिय है।पुलिस की इस पहल से स्थानीय किसानों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और उन्होंने प्रशासन के प्रति भरोसा जताया है।

Previous post दियारा में स्वास्थ्य की दस्तक: नाव-ट्रैक्टर से पहुंची टीम, 110 बच्चों का टीकाकरण
Next post उ.मध्य विद्यालय विसनपुर में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial