शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनिहारी थाना कांड संख्या 105/26, दिनांक 11 अप्रैल 2026, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियुक्त राजा सिंह उर्फ राज रंजन सिंह (उम्र 25 वर्ष), पिता– स्वर्गीय सुनील सिंह, निवासी– हाई स्कूल रोड, वार्ड नंबर 12, थाना मनिहारी, जिला कटिहार को पुलिस ने दबोच लिया।पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर अमित कुमार राय एवं सब इंस्पेक्टर इमाम हसन की अहम भूमिका रही।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
