May 26, 2026

मनिहारी साहेबगंज फेरी सेवा परिचालन करने की मांग की

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के मनिहारी प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री से मुलाकात कर बंद पड़े मनिहारी-साहेबगंज फेरी सेवा और मालवाहक जहाज परिचालन को जल्द शुरू कराने की मांग की। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कई महीनों से फेरी सेवा बंद रहने के कारण आम यात्रियों को नाव के सहारे साहेबगंज आना-जाना पड़ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जयप्रकाश यादव ने कहा कि फेरी सेवा शुरू होने से यात्रियों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

Previous post विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
Next post गंगा दशहरा पर मनिहारी घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial