May 25, 2026

पड़ोसी युवक की प्रताड़ना से मुंगेर की छात्रा ने कर ली आत्महत्या

Read Time:1 Minute, 6 Second

मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित सजुवा गांव दास टोला निवासी जितेंद्र दास की 16 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक मृतक इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से जानकारी ली। पूछताछ के दौरान मृतिका के परिवार वालों ने पड़ोस के युवक और उसकी बहन पर नीतू से मारपीट एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने पड़ोसी भाई-बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतिका के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Previous post डेटोनेटर लगाकर पति पहुंचा ससुराल पत्नी को लगाया गले और धमाके में दोनों की उड़ गई चिथरे
Next post बिहार के जमुई में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर रिटायर्ड रेलकर्मी पर किया हमला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial