May 1, 2026

लालबाग स्थित पुरानी दरी मंडी में दुकान में साट सर्किट से लगी आग

Read Time:2 Minute, 14 Second

एन सी वर्मा, सीतापुर

शहर कोतवाली इलाके में लालबाग बाजार के अंदर सराफा मार्केट के बाएं ओर जोशी टोला निवासी नईम की ऊन की दुकान है। बताया जाता है कि रविवार होने की वजह से दुकान बंद थी। शाम के समय अचानक दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देख सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर शहर कोतवाल टीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।शहर कोतवाली इलाके में रविवार देर शाम लालबाग बाजार में एक बंद दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख लोगों को जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में एक सिपाही झुलस गया है। आग लगने से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।कोतवाल पुलिस बल के साथ बंद दुकान को खोलने का प्रयास कर रहे थे। दुकान में ताला पड़ा था, इसलिए खोलने में देर लगी, इससे आग और भड़क गई। उधर, सूचना पाकर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल ने पुलिस बल की मदद से काफी प्रयास के बाद शटर को तोड़कर उठा सके, इस बीच आग की थपेड़े की चपेट में आकर मंडी चौकी पर तैनात सिपाही प्रशांत सिंह झुलस गया।हालांकि, उसकी हालत सामान्य है। शटर उठने के बाद कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। जांच की जा रही है।

Previous post दुकान के विवाद में अवैध असलहा से हुई मौत आत्महत्या की जांच जारी
Next post बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो मे जल स्तर कम होने पर भी मुसीबते जस की तस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial