दुकान के विवाद में अवैध असलहा से हुई मौत आत्महत्या की जांच जारी
एन सी वर्मा, सीतापुर।
दुकान को लेकर चल रहे विवाद में प्रताड़ित करने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई होगी। शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ लकी (32) ने शनिवार को घर के कमरे में अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। जानकारी पाकर मोहल्ले के लोग आ गए और इसके बाद दरवाजे को तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे।शहर कोतवाली के पॉश इलाके प्रेमनगर में शनिवार को एक युवक ने कमरा बंदकर खुद को अवैध असलहे से गोली मार ली, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से सात पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट और घटना में इस्तेमाल असलहे को कब्जे में ले लिया है। युवक ने खुदकुशी की वजह का जिम्मेदार अपने चाचा को ठहराया है।25 साल पहले पिता ने भी कर ली थी खुदकुशी,। गोली मारकर जान देने वाले गुरमीत के पिता ने भी आज से करीब 25 साल पहले गोली मारकर इसी तरह से खुदकुशी कर ली थी। गुरमीत के इस तरह का कदम उठाने के बाद अब 25 साल पुरानी घटना के जख्म एक बार फिर ताजा हो गए हैं। गोली मारकर खुदकुशी करने वाले युवक ने दो साल पहले शादी की थी। बताया जाता है कि उसने प्रेम विवाह किया था। गुरमीत की छह माह की बेटी है। उसकी मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।जहां पर युवक खून से लथपथ पड़ा था। पास में ही घटना में इस्तेमाल अवैध असलहा भी पड़ा था। घायल को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक के पास से सात पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने खुदकुशी की वजह का जिम्मेदार अपने चाचा को बताया है। बताया है कि दुकान का विवाद चल रहा था। दादी ने दुकानें नाम कर दी थी। इसी को लेकर विवाद था। वहीं, मृतक की पत्नी का आरोप है कि पति को उसके चाचा परेशान करते थे। आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जांच पड़ताल कर कार्रवाई होगी।शहर के प्रेमनगर में गुरमीत ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मौके से सात पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट और असलहे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चाचा पर दुकान के विवाद में प्रताड़ित करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई होगी।- टीपी सिंह, शहर कोतवाल
