May 1, 2026

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो मे जल स्तर कम होने पर भी मुसीबते जस की तस

Read Time:2 Minute, 5 Second

एन सी वर्मा सीतापुर

तराई इलाके में शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में लगातार कमी हो रही थी। लेकिन चौका व किवानी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा था। इससे महमूदाबाद व बिसवां तहसील के करीब 75 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। रविवार को चौका व किवानी नदियों के जलस्तर में काफी कमी आई है। इससे गांवों से पानी हटना शुरू हो गया है। सदरपुर गोड़ैचा मार्ग पर बने रपटा पुल से पानी कम हुआ है। लेकिन अभी तक आवागमन शुरू नहीं हो सका है। लोग नावों के जरिए ही आवागमन कर रहे हैं।महमूदाबाद व बिसवां तहसील में तबाही मचा रही चौका व किवानी नदियों के जलस्तर में रविवार को कमी आई है। इससे कुछ राहत तो मिली है, लेकिन करीब 75 गांवों में अब भी पानी भरा हुआ है। बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब एक सैकड़ा गांवों की बत्ती गुल चल रही है। पानी कम होने से जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद की जा रही है।रामपुर मथुरा उपकेंद्र बांसुरा में पानी भरने से करीब 100 गांवों की बत्ती गुल है। रविवार को पानी कम होने से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी है। यहां पर तीन दिन के लिए आपूर्ति बंद कर दी गई है। गांवों से पानी हटने से अब संपर्क मार्ग खुलने लगे है। रेउसा संवाद के अनुसार बीआरसी रेउसा से पानी हट गया है। रेउसा कस्बे के आस पड़ोस गांवों में भी राहत मिलने लगी है। तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

Previous post लालबाग स्थित पुरानी दरी मंडी में दुकान में साट सर्किट से लगी आग
Next post गुरुवार से डीजल 10 रूपए ओर पेट्रोल 5 रू सस्ता केन्द्र सरकार ने किया एलान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial