May 25, 2026

विज्ञान के समस्त सूत्रो का भंडार है वेद

Read Time:2 Minute, 34 Second

कानपुर—हमारे ही वेद ज्ञान का आधार लेकर अनेक पश्चिमी देश अनेक प्रकार के अनुसंधान कर रहे हैं आज उन्हीं वेदों के ज्ञान के पुनर्जागरण की आवश्यकता है समन्वय सेवा समिति कानपुर द्वारा सलेमपुर रूमा में आज स्थापित वेद विद्यालय उसी पुरातन ज्ञान को पुनर्जीवित करने का एक सार्थक प्रयास है,यह बात आज सिद्ध श्री बाला जी विद्यालय के अवलोकन हेतु पधारे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश कुमार गुप्ता ने अपने व्यक्त मे कही,उन्होंने यह भी कहा कि वेद का ज्ञान सबको होना चाहिये । न्याय मूर्ति महोदय का स्वागत प्रबन्धक संतोष कुमार अग्रवाल (एडवोकेट) द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस वेद विद्यालय में स्नातक स्तर का अध्ययन कराया जाएगा। वर्तमान समय मे 7 छात्र अध्ययन कर रहे हैं, जो निकट भविष्य में 15 हो जाएंगे। इन सबका भोजन आवास शिक्षा- दीक्षा सब निःशुल्क है। ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की प्रेरणा से पूज्य स्वामी देवमित्रा नंद के निर्देशन में संचालित इस प्रकार के 34 विद्यालय पूरे देश में संचालित हैं। और वेद के ज्ञान का प्रसार कर रहे हैं।शुभम मिश्रा ने आये अतिथि का स्वागत व अभिनन्दन किया।इस अवसर पर न्याय मूर्ति ने अपनी घर्मपत्नी के साथ बाला जी सरकार के मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना किया।मंदिर के अद्भुत दृश्य को देख कर संतोष अगवाल व जग महेंद्र अग्रवाल की भूरि भूरि प्रशंसा भी किया।जिसमे मुख्य रूप से पहलाद दास गुप्ता, जग महेंद्र अग्रवाल, मनोज सेगर, माघुरी सेगर आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अनुज कुमार तिवारी

Previous post मुख्यमंत्री योगी ने सामने रखा रिपोर्ट कार्ड,बोले- सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए रहे 100 दिन
Next post कटिहार में सीएसपी संचालक से लूट का खुलासा, पुलिस ने है 48 घंटे के अंदर किया खुलासा, लूट का मास्टरमाइंड निकला है पीड़ित का पड़ोसी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial