June 24, 2026

हैंडीकैप्ड एसोसिएशन आल इंडिया एवं भारतीय जनता पार्टी जिला दिव्यांग प्रकोष्ठ का हुआ वैठक

Read Time:2 Minute, 38 Second

संवाददाता अनुज तिवारी

कानपुर — हैंडीकैप्ड एसोसिएशन आल इंडिया एवं भारतीय जनता पार्टी जिला दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर महानगर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल श्री विशाख जी जिलाधिकारी कानपुर नगर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का कार्यालय कचहरी परिसर कानपुर नगर में स्थापित है, कार्यालय के सामने एवं आवागमन रास्ते पर वकीलजनों द्वारा अपने वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे रास्ता जाम हो जाता है, जिसके कारण दिव्यांगजन कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं बिना कार्य करवाएं दिव्यांगजनों को कार्यालय से वापस लौटना पड़ता है, इस संबंध में कई बार पत्राचार के माध्यम से एवं जिला दिव्यांग बंधु की बैठक में चर्चा हो चुकी है, मगर आज तक इसका निस्तारण नहीं हो सका है l उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में विकास भवन है उसके अंदर ही नीचे तल पर जिलादिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का कार्यालय स्थापित है l विकास भवन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कानपुर नगर का कार्यालय हेतु दो कमरे नीचे तल पर आवंटित कराने हेतु ज्ञापन में आग्रह किया गया है, दिव्यांगजन कार्यालय पहुंचकर अपनी योजनाओं का लाभ उठा सकें l इस संबंध में श्री विशाख जी जिलाधिकारी कानपुर नगर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है, कि जल्द ही दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग कचहरी परिसर से हटाकर विकास भवन कानपुर नगर में स्थानांतरित किया जाएगा l प्रतिनिधिमंडल में हिरदेश सिंह अध्यक्ष हैंडीकैप एसोसिएशन ऑल इंडिया/ जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा कानपुर महानगर उत्तर, पीयूष सिंह जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा कानपुर दक्षिण, रवि गुप्ता शिव मुनि सिंह आदि प्रमुख थे l

Previous post व्यापारियों ने रक्त दान करते हुए अतिथियों व अन्य व्यापारियों को दी प्रेरणा
Next post दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial