September 17, 2026

हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।

Read Time:1 Minute, 36 Second

डेस्क (बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बारसोई के प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद उपस्थित हुए। उनके साथ जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं जदयू नेता तनवीर आलम भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि हिंदी देश में व्यापक रूप से बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी तहजीब और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हिंदी एक मधुर भाषा है और प्रत्येक व्यक्ति को हिंदी सीखने तथा इसके प्रति रुचि रखने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि हिंदी के प्रति सभी बच्चों में रुचि होनी चाहिए और प्रत्येक हिंदुस्तानी को अपनी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान रखना चाहिए। उन्होंने बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।

Previous post बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial