September 17, 2026

बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत

Read Time:2 Minute, 43 Second

मो0 काजु (फलका)

गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे फलका बाजार को गम में डुबो दिया। निसुंदरा पुल के समीप बरंडी नदी में स्नान और कलश में जल भरने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन 15 वर्षीय तेजस कुमार की जान नहीं बच सकी। वहीं 12 वर्षीय पियूष कुमार गंभीर हालत में इलाजरत है।मृतक तेजस कुमार, फलका बाजार निवासी बबलू कुमार दास का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप की चीख-पुकार और परिजनों के विलाप ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। जिस घर में गणेश महोत्सव की खुशी थी, वहां पलभर में मातम पसर गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरंडी नदी पहुंचे थे। नदी किनारे भारी भीड़ थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी नजर आई। इसी दौरान दोनों किशोर पानी में डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने जान जोखिम में डालकर उन्हें बाहर निकाला। हादसे के बाद प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश रंजन, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, अमित कुमार गुप्ता तथा वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष कृष्णा आदित्य समेत कई जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शांति समिति की बैठक में नदी घाट पर बैरिकेडिंग, तैराकों की तैनाती और विशेष सुरक्षा व्यवस्था की बात कही गई थी।जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि हजारों लोगों की मौजूदगी के बावजूद घाट पर न पर्याप्त बैरिकेडिंग थी और न ही प्रशिक्षित तैराक नजर आए।

Previous post गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
Next post बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial