November 2, 2026

यज्ञशाला में धूमधाम से मनाई गई गणेश पूजा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Read Time:49 Second

कोमल गुप्ता (कटिहार)

शहर के यज्ञशाला परिसर में गणेश पूजा का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। पूजा को लेकर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।पूजा के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-गाते नजर आए। गणपति बप्पा के जयकारों से यज्ञशाला परिसर गूंजता रहा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और देर तक भक्तों की आवाजाही बनी रही।

Previous post मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मिली थी शुद्ध पेयजल की सुविधा, ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी।
Next post रहटा पंचायत में जन सहयोग शिविर, ग्रामीणों को एक जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial