November 2, 2026

रहटा पंचायत में जन सहयोग शिविर, ग्रामीणों को एक जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं

Read Time:1 Minute, 53 Second

मो0 काजु (फलका)

कटिहार के फलका प्रखंड अंतर्गत रहटा पंचायत के श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार को जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ सन्नी सौरभ, सीओ सोमी पोद्दार, मुखिया राजेश रंजन एवं विनोद मिर्धा ने संयुक्त रूप से किया।शिविर में राजस्व, भू-सर्वे, विद्युत, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली और जीविका सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आयुष्मान भारत कार्ड बनाए तथा त्रुटियों का सुधार भी किया।इस दौरान बीडीओ सन्नी सौरभ ने लाभुकों के बीच जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज वितरित किए। उन्होंने कहा कि जन सहयोग शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान कर सरकारी सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज कराने की अपील की।मौके पर सरपंच चंदन कुमार मंडल, समाजसेवी सुनील सिन्हा, संजय मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous post यज्ञशाला में धूमधाम से मनाई गई गणेश पूजा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Next post कटिहार रेलवे ओबीसी एम्पलाइज संगठन में सम्मान समारोह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial