जय श्रीराम के नारे के साथ प्लेटफार्म पर ट्रेन का किया गया स्वागत बिहार के इस स्टेशन पर दो साल बाद पहुंची ट्रेन
Ramayan express__ सीतामढ़ी स्टेशन आने के बाद रामायण एक्सप्रेस ट्रेन में सवार कुल 131 यात्री बसों के जरिए नेपाल के जनकपुर धाम के लिए रवाना हो गए । सीतामढ़ी पहुंचे लोगों का स्वागत किया गया । उनको फूल माला पहनाया गया तथा उसके बाद तिलक लगाकर आशीष दी गयी, और जय श्री राम का नारा लगाते हुए उनका अभिनंदन किया गया ।बिहार के एक रेलवे स्टेशन पर लगभग 2 साल बाद ट्रेन पहुंची तो लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर सभी यात्रियों का भव्य स्वागत किया दरअसल कोरोना काल के कारण करीब 2 साल बाद माता जानकी की नगरी सीतामढ़ी में रामायण एक्सप्रेस बुधवार को पहुंची रामायण एक्सप्रेस से आने वाले लोगों का सीतामढ़ी शहर के वासियों ने जमकर स्वागत किया रामायण एक्सप्रेस के सीतामढ़ी रैलवे स्टेशन पर पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे गूंजते लगे ।रेलवे स्टेशन पर मौजूद माता जानकी के उद्भव स्थल का भी लोगों ने दर्शन किया, और वहां पर जाकर सेल्फी ली । ट्रेन से आने वाले पर्यटक बेहद उत्साहित हैं उनका जिस तरीके से वहां स्वागत किया गया उन्होंने उसकी कल्पना तक ना की थी, ट्रेन की व्यवस्था से भी लोग गदगद थे और मोदी सरकार की जमकर तारीफ कर रहे थे ।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
