May 28, 2026

पूर्व सांसद ने कदवा विधानसभा के आधा दर्जन गांवों का किया दौरा ।

Read Time:1 Minute, 9 Second

नवीन मेहता (कदवा)

कटिहार के पूर्व सांसद तारिक अनवर ने रविवार को कदवा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने चौकी, धनगामा, कुम्हड़ी, कदवा आदि ग्रामो के लोगों से मिले। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की समस्या से पूर्व सांसद को अवगत कराया। साथ हीं पूर्व सांसद ने लोगों की समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पूर्व सांसद तारीक अनवर ने कदवा पंचायत भवन परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी मजबूती को लेकर चर्चा किए। मौके पर कांग्रेस नेता सुनील यादव, पूर्व प्रमुख पारस कुमार राय, मुखिया प्रतिनिधि किशोर यादव, समाजसेवी आशीष सिंह , बमबम झा, नैय्यर आलम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Previous post केलाबाडी़ गांव प्रखंड प्रमुख आवास में जनता दर्शन का हुआ आयोजन
Next post हिन्दी साहित्य सेवा समिति द्वारा 16वां होली मिलन समारोह व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial