आज खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा t20 मुकाबला
तीन मैचों के t20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जाना है ।भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। ऐसे में भारतीय टीम सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी ।वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम पलटवार करके बराबरी हासिल करना चाहेगी। दोनों टीम के बीच अब तक 18 t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें दोनों टीमों ने 9-9 मैच जीते हैं। बिना बदलाव के उतर सकती है भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में नजर आए हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन ने अच्छा प्रदर्शन किया है ।जीत कर आए हुई भारतीय टीम अगले मुकाबले में बिना बदलाव के उतर सकती है । वही एक बदलाव के साथ उतर सकती है न्यूजीलैंड की टीम ।न्यूजीलैंड से मार्टिन गुप्टिल और मार्क चैपमेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए थे। लेकिन टीम ने मध्यक्रम में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। अगले मैच में कीवी टीम एस्टल के स्थान पर इश सोढ़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है ।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
