April 6, 2026

पांच युवकों को गांजा तस्करी के मामले में किया गिरफ्तार भेजा जेल।

Read Time:2 Minute, 42 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

संध्या गश्ती के दौरान डंडखोरा पुलिस द्वारा 37 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पांच युवक को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान जिलेबिया मोड़ के पास पांच युवक कटिहार की ओर जाने के लिए खड़े थे ।सभी युवकों के पीठ में छोटे-छोटे बैग लटके हुए थे। पुलिस की गाड़ी को देखते ही दो युवक तेजी से आगे की ओर बढ़ने लगे तभी शक होने पर सभी पांचों युवकों को रोका गया। सभी की बारीकी से पूछताछ की गई तथा पुलिस बल की मौजूदगी में बैग की तलाशी ले गई जिसमें सभी के बैग से गांजा का पैकेट बरामद हुआ ।उन्होंने बताया कि पांचों युवक मधेपुरा एवं भागलपुर जिले के हैं। रंजीत मंडल पिता महेश्वरी मंडल उम्र करीब 35 वर्ष साकिन छोटी पर्वता थाना इस्माइलपुर जिला भागलपुर के बैग से 4 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ ।मनीष कुमार पिता ज्वाला सिंह उम्र करीब 27 वर्ष ग्राम लोआलगाम थाना चौसा जिला मधेपुरा के बैग से 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया ।विजय कुमार मंडल पिता  चन्दर मंडल उम्र करीब 26 वर्ष साकिन छोटी पर्वता थाना इस्माइलपुर जिला भागलपुर के बैग से 9 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मिंटू कुमार पिता संजय सिंह उम्र करीब 22 वर्ष ग्राम लौआलगाम थाना चौसा जिला मधेपुरा के बैग से 7 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मनीष कुमार पिता राधे यादव उम्र करीब 21 वर्ष साकिन बसैठा थाना चौसा जिला मधेपुरा के बैग से 8 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। कुल 37 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया तथा पांचों आरोपी को मादक पदार्थ तस्करी मामले में जेल भेज दिया गया है, तो वही गांजे के सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है।

Previous post बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
Next post देशी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial