मनिहारी में जनसमस्याओं को लेकर 4 अप्रैल को एक दिवसीय धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी में नागरिक संघर्ष समिति के तत्वावधान में 04 अप्रैल 2026 को अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह धरना पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर धमकी भरे नोटिस दिए जा रहे हैं, जिसे तत्काल रोके जाने की मांग की जाएगी। साथ ही टैक्स व्यवस्था में पारदर्शिता, नालों की सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं की जांच, अंचल कार्यालय में बिचौलियों की अवैध वसूली पर रोक तथा किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग शामिल है। इसके अलावा म्यूटेशन मामलों के शीघ्र निपटारे और लंबित योजनाओं का लाभ दिलाने की भी मांग उठाई जाएगी।
More Stories
बारसोई नपं वार्ड नं 14 में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों ने किया विरोध, एसडीएम को ज्ञापन देकर लगाया न्याय का गुहार
(मनोरंजन साहा |बारसोई) बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नं 14 में बन रही सड़क और नाले का निर्माण कार्य वूडको...
उ.मध्य विद्यालय बैदा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
-विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परिणाम अन्य विद्यालय के अपेक्षा अति सराहनीय रहा है : हिदायतुल्लाह प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार के...
कटिहार रेल मंडल ने चलाया मेगा टिकट चेकिंग अभियान -1090 मामलों में कार्रवाई एवं 8 लाख से अधिक वसूला गया जुर्माना
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार रेल मंडल अंतर्गत रविवार को कटिहार, बारसोई, किशनगंज एवं जोगबनी रेलवे स्टेशनों पर व्यापक स्तर पर मेगा...
कटिहार न्यायालय के अधिवक्ता मो बदरुल होदा के निधन पर शोक की लहर-अधिवक्ताओं द्वारा दी गई श्रद्धांज
लिप्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता बदरुल होदा के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे अधिवक्ता समुदाय में शोक...
उ.मध्य विद्यालय विसनपुर में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर में प्रगति पत्रक वितरण...
मलेनिया दियरा में पुलिस ने फसल चराने वाले पर कशा शिकंजा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी पार मलेनिया दियरा में असामाजिक तत्वों द्वारा भैंस चराकर मक्का की...
