June 14, 2026

मनिहारी में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, शराब मामले में दो कार्रवाई

Read Time:1 Minute, 30 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए कांड संख्या 284/25 दिनांक 16/11/25 के फरार अभियुक्त जग्गा यादव उर्फ अमोद कुमार यादव उर्फ कुमोद यादव (27) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह नवाबगंज बालू टोला का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं संध्या गश्ती के दौरान बौलिया वार्ड संख्या 16 से मोहम्मद मंजूर (37) को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ मनिहारी थाना कांड संख्या 92/26 दिनांक 28/03/26 के तहत बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के तहत मामला दर्ज कर उसे भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसके अलावा गुप्त सूचना पर सिंघल टोला में छापेमारी कर 300 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 93/26 दर्ज किया गया। कार्रवाई में एसआई आशीष कुमार, एसआई अमित कुमार राय, एसआई विजय सिंह एवं पीएसआई पियूष नंदन शामिल रहे।

Previous post दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Next post मनिहारी में जनसमस्याओं को लेकर 4 अप्रैल को एक दिवसीय धरना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial