कटिहार न्यायालय के अधिवक्ता मो बदरुल होदा के निधन पर शोक की लहर-अधिवक्ताओं द्वारा दी गई श्रद्धांज
लिप्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता बदरुल होदा के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से न केवल न्यायिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।बल्कि अधिवक्ताओं के बीच गहरा दुःख और संवेदना का माहौल व्याप्त हो गया है। अपने परंपरा के अनुसार सोमवार को सभी अधिवक्ताओं अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखे। इस दौरान अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष महानंद यादव और सचिव विजय कुमार झा के संयुक्त अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई।वहीं जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह की अध्यक्षता में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। दोनों स्थानों पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। बार एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार झा ने स्व. अधिवक्ता होदा को एक कर्मठ, विनम्र एवं न्याय के प्रति समर्पित अधिवक्ता बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार झा,रामानंद गुप्ता,मुनेश्वर यादव,अविनाश यादव,राजेंद्र कुमार मिश्रा के अलावा पवन दुबे,मोहम्मद अहसन, प्रदीप दत्ता,स्वाति साकेत,अशोक सिंह, यशस्वी कुमार अग्रवाल, प्रवीण कुमार झा, प्रियंका कुमारी,अर्पणा साह सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
