November 2, 2026

भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।

Read Time:1 Minute, 42 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र के सर्वे अमीनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर भूमि सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की।बैठक के दौरान विधायक ने सर्वे अमीनों को निर्देश देते हुए कहा कि घरेलू एवं पैतृक जमीनों से जुड़े विवादों का संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि की सही मापी कर बिना किसी भेदभाव के लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।इसके साथ ही विधायक श्रीमती संगीता देवी ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार अत्यंत आवश्यक है। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम लोग काफी परेशान हैं। इसलिए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Previous post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
Next post 16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial